Posts

Showing posts from September, 2022

दो प्रधानाध्यापकों ने छात्रों के हाथों जान गंवाई

Image
    दो प्रधानाध्यापकों ने छात्रों के हाथों जान गंवाई −एक प्रधानाचार्य पर हुआ प्राणाघातक हमला अशोक मधुप शिक्षक छात्रों का भविष्य बनाते हैं।उनके दोष खत्म करके उनमें अच्छे संस्कार देते हैं। इसीलिए छात्र गुरू का सम्मान करते हैं। उनके चरण पूजते हैं। कुछ छात्र कई बार गुरूओं पर हमलावर भी हो जाते हैं। बिजनौर के राजकीय इंटर काँलेज के दो प्रधानाचार्यों की मौत उनके छात्रों के हाथों ही हुई।एक और प्रधानाचार्य पर उनके छात्र ने स्कूल छोड़ने के 15 – 16 साल बाद हमला किया। वे गंभीर रूप से घायल हुए किंतु उनके प्राण बच गए। 1921 में देश में अंग्रेजों के विरूद्ध असहयोग आंदोलन चल रहा था। राजकीय इंटर कालेज बिजनौर की वर्ष दो हजार का वार्षिक पत्रिका संकल्प के अनुसार छात्र भी कुछ उग्र हो गये थे। विद्यालय में अनुशासन बहुत सख्त था। प्रतिदिन पीटी और सायंकाल में खेल अनिवार्य था। फूलसिंह नामक छात्र विद्यालय के व्यायाम शिक्षक से नाराज था। वार्षिक परीक्षांए चल रही थी।पीटीआई महोदय कक्षा सात के कक्ष निरीक्षक थे।उर्दू का पेपर था। प्रधानाध्यापक श्री कृपाराम जी पेपर में कुछ संशोधन करा रहे थे।