श्री जंभेश्वर तपोवन आश्रम धाम पर 18 को विश्श्नोई समाज करेगा पूजा − अर्चन
श्री जंभेश्वर तपोवन आश्रम धाम पर 18 को विश्श्नोई समाज करेगा पूजा − अर्चन बिजनौर मंडावर मार्ग पर मुहम्मदपुर देवमल में विश्नोईयों का मंदिर है। मंदिर गांव से लगभग छह−सात किलो मीटर दूर जंगल में हैं। यहां प्रत्येक साल होली के बाद चेत्र अमावस्या को मेला लगता है। इस बार चैत्र अमावस्या 18 मार्च की है। जिले से बड़ी तादाद में श्रद्धालू यहां आते। गुरू श्री जंभेश्वर महाराज जी द्वारा लगाए खेजड़ी वृक्ष पर श्रद्धालु कलावा बांधकर अपनी मन्नतें मांगते है । सवेरे हवन होता है। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा होता है । श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं । कुछ यहां गुरू जी के कथनानुसार पौधे भी रोपतें हैं। मान्यता है कि श्री जंभेश्वर महाराज राजस्थान के समराथल धोरा से चलकर नदी किनारे मोहम्मदपुर देवमल के जंगल में अपनी जमात के साथ सन 1533 ई. में आकर यहां रुके। तब यह वन क्षेत्र था। यह स्थान नदी किनारे होता था। गुरु महाराज ने अपने रूकने के दौरान यहां अपने हाथों से खेजड़ी का वृक्...